AdvertisementPunjab Government
PanchkulaHaryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते निखिल चौरसिया पर लोहे की रॉड, लाठी व ईंटों से हमला किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

थाना कालका में मिली शिकायत के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की रात करीब 7:30 बजे गांधी चौक के पास निखिल चौरसिया पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड, लाठी व अन्य हथियारों से निखिल के सिर, टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। बाद में घायल निखिल को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार शिकायत के आधार 8 सितंबर को कालका थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115,110,190,191(3),351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की धरपकड़ हेतु हमारी पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। जिसके 10 सितंबर को शम्मी, अंकित उर्फ आऊ इशान उर्फ बल्ली, चंदु तथा हर्ष को सब्जी मंडी कालका के पास से काबू किया गया।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी इशान उर्फ बल्ली ने खुलासा किया कि टैक्सी सवारियों को लेकर निखिल व उसके साथियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने निखिल पर हमला किया था।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने स्पष्ट किया है कि पंचकूला में शांति भंग करने और गुंडई करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा मामले में शामिल शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...