Himachal Govt
PanchkulaHaryana News: राहगीर से मोबाइल छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: राहगीर से मोबाइल छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक व 2 मोबाइल फोन बरामद

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-19 पंचकूला में राहगीर से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ पन्ना निवासी डेराबस्सी, मोहाली तथा विकास उर्फ शक्तिमान निवासी सहारनपुर, हाल निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार 29 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता अपने काम से छुट्टी कर रात करीब 8:30 बजे ग्रीन पार्क फेस-2 पंचकूला स्थित पेट्रोल पंप के पीछे वाली सड़क से चंडीगढ़ स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान फेस-2 के पास पहुंचने पर वह मोबाइल फोन पर घर बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-20 पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने इन्चार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 1 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। आगे की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में छीना फोन भी बरामद करवाया। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से एक अन्य वारदात में छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विकास उर्फ शक्तिमान के खिलाफ थाना सेक्टर-14 पंचकूला में वर्ष 2024 में एक स्नैचिंग का मामला मामला दर्ज है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि दोनों आरोपियों को आज रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस को अपराध की रोकथाम के साथ-साथ वारदात के बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च-2027 के...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सिरतार संस्थान को राज्य का...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मिलान में मिली विसंगतियों व पिछले विशेष गहन...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल सेवाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा वितरण, अनाज भंडारण तथा सहकारी...