Himachal Govt
NationalModel Muskan Murder Case में Gym Trainer इमरान का एनकाउंटर

Model Muskan Murder Case में Gym Trainer इमरान का एनकाउंटर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली में तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर में मुस्कान मर्डर केस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश आकिब उर्फ इमरान को मुठभेड़ में घायल कर दिया। दरअसल, पुलिस के स्पेशल स्टाफ को आरोपी बदमाश इमरान के आने की सूचना मिली थी जिसके बाद स्पेशल स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाया। जैसे ही बदमाश राजौरी गार्डन के नाला रोड पर आया उसी दौरान बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायर किया जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे काबू में किया गया। घायल इमरान को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच FSL की टीम ने एनकाउंटर वाली जगह से बैलिस्टिक सबूत जुटाए है। तिलक नगर के महावीर नगर इलाके में बुधवार की रात घर में घुसकर 21 साल की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की चाकू मारकर हत्या करने के बाद से इमरान फरार था। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका की डेढ़ साल से आरोपी की जान-पहचान थी। आशंका है कि दूसरे से दोस्ती की शक में आरोपी ने उसकी हत्या की है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आकिब उर्फ इमरान ड्रग एडिक्ट है और उस पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश का एक मामला दर्ज है। 21 साल की मुस्कान एक छात्रा थी और वो पार्ट टाइम मॉडलिंग का काम भी करती थी। मुस्कान 3 बहनें हैं एक छोटा भाई आकाश है। मुस्कान के दोस्त के मुताबिक आरोपी सामान्य व्यवहार नहीं करता था। वह लगातार मुस्कान का पीछा करता था और उससे बातचीत करने के लिए उसे पकड़ लेता था। बातचीत नहीं करने पर वह लगातार उसे परेशान करता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बच्चों को ला रही मां की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

लुधियानाः गुरु अमरदास कॉलोनी में स्कूल से अपने बच्चों...

Punjab News: तत्कालीन SHO को हुई 3 साल की सज़ा

लुधियानाः पंजाब पुलिस के तत्कालीन एसएचओ बलजिंदर सिंह को...

नियम में बदलावः अब होटलों में आधार कार्ड कॉपी देने की नहीं ज़रूरत

नई दिल्लीः होटल बुकिंग को लेकर आधार कॉपी देने...

Sports Items की आड़ में ट्रक से अवैध शराब की तस्करी, 268 पेटी बरामद, देखें वीडियो

चलते ट्रक से पुलिस कर्मी को धक्का देकर कूदा...

Punjab News: गजब मामला, पूर्व टीचर ने 32 लाख बेच दिया पुलिस स्टेशन, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

मानसाः नटवार लाल ने लाल किला और ताज महल बेच दिया था, मगर जिले के कस्बा बरेटा में एक...

Punjab News: बच्चों को ला रही मां की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

लुधियानाः गुरु अमरदास कॉलोनी में स्कूल से अपने बच्चों को पैदल घर ला रही एक महिला से सरेआम चेन...

Punjab News: तत्कालीन SHO को हुई 3 साल की सज़ा

लुधियानाः पंजाब पुलिस के तत्कालीन एसएचओ बलजिंदर सिंह को एक अदालत ने लगभग 6 साल पुराने मामले में 3...

नियम में बदलावः अब होटलों में आधार कार्ड कॉपी देने की नहीं ज़रूरत

नई दिल्लीः होटल बुकिंग को लेकर आधार कॉपी देने के लिए कई बार काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता...