.
Haryana Govtविमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप 2026’ के समापन सत्र को राज्यपाल ने...

विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप 2026’ के समापन सत्र को राज्यपाल ने किया संबोधित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने वित्तीय संस्थानों से आग्रह करते हुए कहा कि वे ऋण की प्रक्रियाओं को आसान बनाकर, गारंटी (कोलेटरल) की ज़रूरतों को कम करके और हर स्वयं-सहायता समूह व सूक्ष्म-उद्यम को राष्ट्र-निर्माण में भागीदार मानकर ग्रामीण महिला उद्यमियों तक अपनी पहुंच मज़बूत करें।

राज्यपाल आज चंडीगढ़ में कॉन्फेडरेशन ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर्स (COWE) इंडिया द्वारा “ग्रामीण जड़ों से जुड़ाव, टेक्नोलॉजी से सशक्तिकरण: महिलाओं के नेतृत्व वाले MSME के लिए टिकाऊ भविष्य का निर्माण” विषय पर आयोजित ‘विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप (WISE) 2026’ के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी विशेष रूप से उपस्थित रही।

वित्तीय संसाधनों तक पहुँच के साथ-साथ बाजार तक पहुँच को भी समान रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि जो महिलाएँ अपनी मेहनत और कौशल से बुनाई, खेती, हस्तशिल्प अथवा अन्य उत्पाद तैयार करती हैं, उन्हें डिजिटल और भौतिक दोनों प्रकार के बाजारों तक बेहतर पहुँच मिलनी चाहिए। इससे उनके उत्पादों को उचित मूल्य मिल सकेगा और वे अपने गांवों तथा छोटे कस्बों की सीमाओं से आगे बढ़कर व्यापक ग्राहक वर्ग तक पहुँच बनाने में सक्षम होंगी।

असीम कुमार घोष ने महिला उद्यमियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, वित्तीय संस्थानों और अन्य हितधारकों के बीच संवाद, नेटवर्किंग तथा अनुभव एवं जानकारी साझा करने के लिए मंच उपलब्ध कराने हेतु COWE इंडिया की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि WISE 2026 के दौरान हुई चर्चाओं और विचार-विमर्श से महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उद्यमों, के लिए नए और सार्थक अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अवैध रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ नगर-निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

सामान जब्त कर दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश फगवाड़ा:...

मुख्यमंत्री ने नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में 23 करोड़ रुपये की MRI मशीन का किया शुभारम्भ

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मण्डी...

Punjab News: फूड सेफ़्टी डिपार्टमेंट ने अलग-अलग मिठाई की दुकानों पर की चेकिंग, दिए सख्त निर्देश-देखें वीडियो

फिरोज़पुर: फूड सेफ़्टी डिपार्टमेंट शहर और फिरोजपुर कैंट एरिया...

BBN इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मनाया अपना वार्षिक समारोह

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन रहे मुख्यातिथि बददी,सचिन बैंसल: प्रदेश के सबसे...

उपायुक्त ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश

ऊना,सुशील पंडित: अंदरौली में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों...

Punjab News: अवैध रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ नगर-निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

सामान जब्त कर दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश फगवाड़ा: शहर की मुख्य और व्यस्त सड़कों को ट्रैफिक जाम से...

मुख्यमंत्री ने नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में 23 करोड़ रुपये की MRI मशीन का किया शुभारम्भ

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मण्डी जिले के नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय...

Punjab News: फूड सेफ़्टी डिपार्टमेंट ने अलग-अलग मिठाई की दुकानों पर की चेकिंग, दिए सख्त निर्देश-देखें वीडियो

फिरोज़पुर: फूड सेफ़्टी डिपार्टमेंट शहर और फिरोजपुर कैंट एरिया में अलग-अलग मिठाई की दुकानों, बेकरी और फ़ूड बिज़नेस यूनिट्स...

BBN इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मनाया अपना वार्षिक समारोह

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन रहे मुख्यातिथि बददी,सचिन बैंसल: प्रदेश के सबसे बडे औद्योगिक संगठन बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का वार्षिक समारोह होटल...