Punjab Govt
HomeBreaking Newsखुशखबरी! 200 रुपए कम हो सकता है घरेलू सिलेंडर

खुशखबरी! 200 रुपए कम हो सकता है घरेलू सिलेंडर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः लंबे समय से महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार आने वाले दिनों रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटा सकती है। सूत्रों की मानें तो सरकार रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने की योजना पर काम कर रही है। ये सब्सिडी 100 से 200 रुपये प्रति सिलेंडर तक हो सकती है। मोदी सरकार बहुत जल्द इस छूट का ऐलान भी कर सकती है।

सरकार के इस फैसले को आने वाले चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस साल देश में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे अहम राज्यों में चुनाव होने हैं। वहीं 2024 की शुरुआत में लोकसभा चुनाव भी हैं। ऐसे में महंगाई एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है। वहीं विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर रसोई गैस की कीमतों को लेकर हमलावर रहता है। मौजूदा वक्त में देश के अंदर घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो ग्राम) के दाम 1100 रुपये के आसपास बने हुए है। काफी वक्त से इनकी कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। वहीं लंबे समय से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -