Girl in a jacket
HomeBreaking Newsजूस के टेट्रा पैक से करोड़ों का सोना बरामद, देख अधिकारी भी...

जूस के टेट्रा पैक से करोड़ों का सोना बरामद, देख अधिकारी भी हुए हैरान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सख्ती के बावजूद भी सोने की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एयरपोर्ट पर एक बार फिर करीब ढाई करोड़ का सोना जब्त किया गया है, जिसकी स्मगलिंग बैंकॉक से की गई थी। आरोपी को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ये सोना जूस के टेट्रा पैक से निकाला गया है। इस दौरान जूस के टेट्रा पैक से सोना बरामद कर अधिकारी भी हैरान हो गए। दरअसल, आरोपी को उस दौरान पकड़ा गया जब वो बैंकॉक की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा।

कस्टम विभाग की जांच में सामने आया कि शख्स ने अपने बैग में ढाई करोड़ का सोना छिपा रखा है। अधिकारियों के उस दौरान होश उड़ गए जब शख्स के बैग से सोना निकाला गया। शख्स ने बड़े ही शातिर तरीके से बैग में सोना छिपा रखा था। अगर बैग में सामान्य तरीके से सोना रखा होता तो इसमें कोई चौंकाने वाली बात न होती, लेकिन बैग में रखे जूस के टेट्रा पैक से ये सोना निकाला गया। इतना ही नहीं जब जूस के टेट्रा पैक को खोला गया तो उसमें भी छोटे-छोटे पैकेट्स में सोने के बिस्किट रखे हुए थे। अधिकारियों ने पहले जूस के पैक को काटा फिर उसमें से सोना निकाला। अधिकारी भी इस पूरे कारनामे को देखकर दंग रह गए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -