Himachal Govt
Nationalइस Date तक करवा लें Life Certificate Updated, नहीं तो हो सकती...

इस Date तक करवा लें Life Certificate Updated, नहीं तो हो सकती है पेंशन बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्लीः सरकार से पेंशन लेने वाले लोगों को सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करवाने के लिए जरूरी हिदायतें जारी की है। अब अपना जीवन प्रमाण पत्र नवंबर के लास्ट तक जरूर जमा करवा दें। ऐसा न करने पर आपकी पेंशन रुक जाएगी। हर साल पेंशनधारकों से जीवन प्रमाण पत्र लेने का उद्देश्‍य यह है कि पेंशन का पैसा केवल असली लाभार्थियों तक पहुंचे और कोई भी फर्जी तरीके से पेंशन न ले पाए। यह सर्टिफिकेट पेंशन जारी रखने की सबसे अहम शर्त है। नवंबर का महीना इस प्रक्रिया के लिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान देशभर में पेंशनधारक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करते हैं। इससे सरकार को यह पता चलता है कि पेंशनधारक जीवित है या नहीं। कई लोगों की पेंशन सिर्फ इसलिए रुक जाती है, क्योंकि वो यह काम समय पर नहीं कर पाते या उन्हें प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती। पहले जीवन प्रमाण पत्र बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कराना होता था। यह काफी थकाऊ प्रक्रिया थी, क्‍योंकि बैंक या डाकघर में भीड़ लग जाती थी। लोगों को लाइन में लगकर काफी इंतजार के बाद अपना सर्टिफिकेट जमा कराना पड़ता था। लेकिन, अब सरकार ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही यह जरूरी काम कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत होती है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के कई तरीके हैं, जिससे हर उम्र और परिस्थिति के पेंशनधारक के लिए यह प्रक्रिया आसान रहे। पेंशनधारक नजदीकी बैंक शाखा, पोस्ट ऑफिस या कॉमन सर्विस सेंटर जाकर ऑफलाइन तरीके से सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। वहीं जो लोग डिजिटल प्रक्रिया अपनाना चाहते हैं वह जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करके घर बैठे सर्टिफिकेट सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत होगी।

ऐसे करें घर बैठे Life Certificate सबमिट

सबसे पहले आपके पास स्मार्टफोन होना चाहिए जिसमें इंटरनेट चलता हो। आपका आधार कार्ड बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते से लिंक होना चाहिए। फिर Aadhaar Face RD App और Jeevan Pramaan App डाउनलोड करें। इसके बाद Aadhaar Face RD App में जाकर अपना फेस स्कैन करें। Jeevan Pramaan App में आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें, OTP से वेरिफाई करें। फ्रंट कैमरे से फोटो क्लिक करें और सबमिट करें। सबमिशन के बाद आपको Certificate ID और PPO नंबर के साथ डाउनलोड लिंक मिलेगा। यह मैसेज आने का मतलब है कि आपका Life Certificate सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अधिकांश प्रमुख मांगों पर कार्रवाई पहले ही प्रक्रिया में होगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: अपने कर्मचारियों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान...

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: खुड्डियां

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली...

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद...

अधिकांश प्रमुख मांगों पर कार्रवाई पहले ही प्रक्रिया में होगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: अपने कर्मचारियों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब...

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: खुड्डियां

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कर्मचारियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते...

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को उनके...