Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 6 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारियों में, विजय सिंह दहिया, जो वर्तमान में स्कूल शिक्षा, पशुपालन एवं डेयरी तथा खेल विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को स्कूल शिक्षा, पशुपालन एवं डेयरी तथा नागरिक उड्डयन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

अमनीत पी. कुमार, जो वर्तमान में भविष्य विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव हैं, को खेल विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राजीव रत्तन, जो वर्तमान में कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), सतर्कता विभाग के जांच अधिकारी तथा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

शरणदीप कौर बराड़, को केन्द्र सरकार से वापस लौटने के बाद हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। मुनीष शर्मा, जो वर्तमान में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव हैं, को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला में प्रशासक (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है। दीपक बाबूलाल करवा, जो वर्तमान में भिवानी एवं चरखी दादरी में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

एचसीएस अधिकारियों में, वर्तमान में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रही ममता को अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मीनाक्षी राज, जो वर्तमान में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला की सचिव तथा निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं और समाधान प्रकोष्ठ का कार्य देख रही हैं, को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव तथा निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वे समाधान प्रकोष्ठ का कार्य भी देखेंगी। इसके अतिरिक्त, उन्हें भू-चकबंदी एवं भू-अभिलेख विभाग की अतिरिक्त निदेशक भी नियुक्त किया गया है। वीरेन्द्र चैधरी, जो वर्तमान में कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे दीपक कुमार, को आयुष विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। जीतेंद्र जोशी, जो वर्तमान में मौलिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) हैं, को उच्च शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा उप सचिव लगाया गया है। दर्शन यादव, जो वर्तमान में मानेसर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हैं, को नगर निगम, मानेसर का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। जय प्रकाश, जो वर्तमान में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में संयुक्त आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

गुलजार मलिक, जो वर्तमान में जींद सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक हैं, को कैथल जिला परिषद तथा डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नीरज शर्मा, जो वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) व उप सचिव तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव (कानूनी) हैं, को मौलिक शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सचिव (कानूनी) नियुक्त किया गया है। लोकेश, जो वर्तमान में मानेसर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हैं, को मानेसर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो – Deepak Bali

चंडीगढ़: पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सलाहकार...

Zen-H युवा उद्यमी चौपाल’ में CM Nayab Saini ने युवाओं के सवालों के दिए बेबाक जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

Bollywood actors Arjun Rampal और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने की रजिस्टर शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लंबे समय से...

महिला उद्यमिता समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत के लिए जरुरी: राज्यपाल

सशक्त महिलाएं और उद्यमशील युवा ‘विकसित भारत’ के निर्माण...

पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो – Deepak Bali

चंडीगढ़: पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी...

हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा, तेज हवा से सड़क पर गिरे बाइक सवार, देखें वीडियो

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ओरछा से झांसी के...

Zen-H युवा उद्यमी चौपाल’ में CM Nayab Saini ने युवाओं के सवालों के दिए बेबाक जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में ‘जेन-एच युवा उद्यमी चौपाल’ कार्यक्रम में...

Bollywood actors Arjun Rampal और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने की रजिस्टर शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लंबे समय से पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर...