Breaking Newsदिन दहाड़े जेल में गैंगस्टर का कत्ल

दिन दहाड़े जेल में गैंगस्टर का कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान की हत्या हो गई है। मंगलवार की सुबह जेल में बंद एक बदमाश ने लोहे की ग्रिल उखाड़ कर उस पर हमला बोल दिया। बदमाश ने लोहे की छड़ को टिल्लू के पेट में घोंप दिया। इस हमले में वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जेल कर्मियों ने उसे आनन-फानन में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े छह बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हुई है। जिस बदमाश ने टिल्लू पर हमला बोला है, उसका नाम योगेश टुंडा है। इस हमले में योगेश के साथियों ने भी उसका सहयोग किया। हालांकि, पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। टिल्लू ताजपुरिया पर हत्या सहित कई अपराध के मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज सुबह ऐसी सूचना मिली थी कि जेल के दो लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टिल्लू को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले में जख्मी रोहित का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि वह खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक,रोहिणी कोर्ट के अंदर कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या में टिल्लू का हाथ था। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने एक एनकाउंटर में टिल्लू गैंग के दो शूटरों को मार गिराया था। जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया की कॉलेज के जमाने से दुश्मनी थी, वह एक-दूसरे पर हमले की फिराक में लगे रहते थे। गैंगवार में अबतक दोनों गैंग के दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि, अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद क्या बदले की भावना से तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया।

टिल्लू पर हत्या, अवैध कब्जे और जबरन वसूली सहित अपराध के कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी और टिल्लू आपस में जिगरी दोस्त थे। लेकिन, कॉलेज में चुनाव के दौरान दोनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने लगी। इसकी वजह थी। क्योंकि दोनों अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी कैंपन कर रहे थे। कॉलेज से निकलकर दोनों अपराध की दुनिया में आ गए। इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर हमले करने लगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...