Punjab Govt
HomeHimachalभंजाल में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चार मजदूर गंभीर रूप...

भंजाल में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अम्व थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव लोअर भंजाल में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने के कारण चार प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व और दो घायलों को दौलतपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से हादसे में घायल दंपती के अम्व अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:00 बजे के बाद लोअर भंजाल में हादसा उस वक्त हुआ, जब ईंट पकाने के लिए भठ्ठे में काम कर रहे मजदूरों पर भठ्ठे की कच्ची चिनाई वाली दीवार आ गिरी। सूत्रों के अनुसार तेज हवा के चलते दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में चार प्रवासी मजदूर आ गए।  घटना के बाद अम्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -