चंडीगढ़ः धनास पुल के पास देर रात युवती ने थार से बाइक सवार 4 युवकों को टक्कर मार दी। इसके बाद थार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि लाल रंग की थार में एक युवती जा रही थी। इसी दौरान उसने बाइक पर जा रहे 4 युवकों को टक्कर मारी। उसने मौके पर से भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने थार का पीछा किया तो युवती ने गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा। थार बिजली के खंभे से टकराई।
युवती ने तेज रफ्तार Thar सवार ने बाइक सवारों को मारी ट क्क र, फिर बिजली के पोल से ट क रा ई#TharAccident #RoadAccident #BikeAccident #CCTVFootage pic.twitter.com/4iChrduZsg
— Encounter News (@encounternews2) September 29, 2026
आरोप है कि युवती नशे में थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात धनास पुल के समीप हुई। एक युवती अपनी थार गाड़ी चला रही थी और वह कथित तौर पर नशे की हालत में थी। युवती ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क पर जा रही चार बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में एक बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।