Himachal Govt

Himachal Govt
Unaचिंतपूर्णी सावन मेले में स्वास्थ्य विभाग ने दुकानदारों और लंगर वालों को...

चिंतपूर्णी सावन मेले में स्वास्थ्य विभाग ने दुकानदारों और लंगर वालों को आयोडीन नमक इस्तेमाल करने के सख्त निर्देश दिए 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: चिंतपूर्णी सावन मेले में खान-पान का स्टॉल लगाने वाले और लंगर चलाने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने केवल आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करने का सख्त निर्देश जारी किए है। साधारण या बिना आयोडीन वाले नमक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।

विभाग ने सभी लंगर आयोजकों और दुकानदारों को निर्देश जारी किए कि भोजन बनाने में केवल आयोडीन युक्त  नमक का ही उपयोग करना होगा। क्योंकि आयोडीन शरीर और दिमाग के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इससे घेघा (गोइटर) जैसी बीमारियां नहीं होती हैं।

वहीं लंगर वालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जब आपका लंगर खत्म हो जाए तब आपने कूड़ा कचरा और बासी खाना इधर-उधर न फैंके व कूड़े वाली गाड़ी को ही दें ,इधर-उधर फेंकने से आवारा पशु और जंगली जानवरों को नुक्सान हो सकता है।

मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें चिंतपूर्णी में दुकानों, ढाबों और लंगरों का निरीक्षण कर रही हैं। विभाग की टीमों ने चिंतपूर्णी मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। खुले में रखे खाद्य पदार्थों और खाद्य तेल की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान टीमों ने दुकानदारों, ढाबा और लंगर संचालकों को हिदायत दी

लंगर संचालकों को खाद्य सामग्री तैयार करने और परोसने वाले स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को ढककर रखने की हिदायत भी दी गई। विभाग की टीमों में एमएचएस मोहनलाल, यशवंत सिंह, महिंद्र सिंह, तखविंद्र कुमार और हरभजन सिंह लंगर संचारकों को जलेबी इत्यादी में रंग ना डालने की हिदायत दी गई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

 बसोली पंचायत का कार्यभार सौंपने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

ऊना,सुशील पंडित: जिला विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत बसोली का...

राज्य कार्य योजना के तहत ग्राम पंचायत अरलू में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऊना के...

स्कूल आधारित रोकथाम अभियान के जरिए पंजाब के 21000 से अधिक शिक्षकों को नशाखोरी की समय पर पहचान करने के लिए किया गया तैयार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के नशों के खिलाफ अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' के तहत...

 बसोली पंचायत का कार्यभार सौंपने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

ऊना,सुशील पंडित: जिला विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत बसोली का कार्यभार नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान को सौंपने की मांग को लेकर...

आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें: मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय कार्यप्रणाली और विकास परियोजनाओं का लिया जायजा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री...

एक पल में उजड़ गया पूरा परिवार! पहाड़ी से कूदने जा रहा था बेटा, बचाने पहुंचे पिता भी गिरा

सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, घटना के बाद आसपास फैली सनसनी छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से...