HomeNationalसिगरेट को लेकर की Firing, 1 की मौत, 1 घायल

सिगरेट को लेकर की Firing, 1 की मौत, 1 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चित्रकूटः जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीती रात थाना पहाड़ी के कलवारा बुजुर्ग में सिगरेट न पिलाने की वजह से एक व्यक्ति ने 2 लोगों को गोली मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिन्टू मिश्रा उर्फ शेष नारायण मिश्रा निवासी कलवारा बुजुर्ग थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट शराब के नशे में शिवचरन बाजपेई के भाई के परचून के दुकान पर सिगरेट लेने गया था। इस दौरान उसने बगल में खड़े शिवचरन के बेटे विपिन से कहा कि सिगरेट पिलाओ और अगर नहीं पिलाओगे तो गोली मार दूंगा। जिस पर शिवचरन बाजपेई द्वारा प्रतिवाद करते हुए कहा गया कि क्यों गोली मार दोगे, तो शराब के नशे में धुत पिन्टू मिश्रा ने कहा मैं तुम्हें भी गोली मार सकता हूं। जब उन्होंने कहा कि क्यों गोली मार दोगे, तो उसने तत्काल शिवचरन बाजपेई पर फायर कर दिया और वहां से भाग निकला। आगे बढ़ने पर उसी गांव के ही एक और व्यक्ति बालजी तिवारी उर्फ लक्ष्मीनारायण तिवारी को भी उसने गोली मार दी।

दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहाड़ी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल सोनेपुर कर्वी चित्रकूट रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल चित्रकूट पहुंचने पर डाक्टरों द्वारा शिवचरन बाजपेई को मृत घोषित कर दिया गया और बालजी तिवारी उर्फ लक्ष्मी नारायण तिवारी को स्वरूप रानी हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी राजापुर, प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी, थाना प्रभारी सरधुवा, राजापुर एवं रैपुरा सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। गांव में प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अभियुक्त पिन्टू मिश्रा के गिरफ्तारी के लिए एसओजी/सर्विलांस सहित कुल 04 टीमें लगा दी गई हैं।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -