Girl in a jacket
HomeInternationalIsraeli दूतावास पर फायरिंग; एक की मौत, 3 घायल

Israeli दूतावास पर फायरिंग; एक की मौत, 3 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः रविवार सुबह जॉर्डन की राजधानी अम्मान में मौजूद इजराइली दूतावास पर फायरिंग हुई है। जिसके बाद पुलिस ने बंदूकधारी शख्स को मार गिराया। हालांकि इस कार्रवाई में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने दूतावास के आस-पास के एरिया को बंद कर घेराबंदी बढ़ा दी है।

मौके पर अधिक पुलिस बल और एंबुलेस को भेजा गया है। साथ ही लोगों से घरों में रहने के लिए कहा है। पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। फायरिंग की घटना वाले इलाके में अक्सर इजराइल के विरोध में प्रदर्शन होते हैं। गाजा जंग के बाद से यहां इजराइल के खिलाफ कई प्रदर्शन हुए हैं।

इजराइल ने शनिवार देर रात लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला किया। इस हमले में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक ये हमला हिजबुल्लाह के एक टॉप कमांडर मोहम्मद हैदर को मारने के लिए किया गया था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -