Girl in a jacket
HomeNationalIFTM University की चलती Bus में छात्रों में मारपीट, एक घायल, देखें...

IFTM University की चलती Bus में छात्रों में मारपीट, एक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरोहाः डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर IFTM यूनिवर्सिटी की चलती बस में छात्रों में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर यूनिवर्सिटी की बसों को रोककर मारपीट की गई। मारपीट से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मारपीट के दौरान कुछ छात्राएं भी बस में मौजूद थी। आरोप है कि इस दौरान छात्राओं के साथ भी बदसलूकी की गई।

इस घटना में छात्र सुहैल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी छात्र सुहैल पुत्र अब्दुल्ला ने बताया कि वह मुरादाबाद की IFTM यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। उसने बताया कि वह कॉलेज बस से घर लौट रहा था। इसी दौरान आसपास के गांव के कुछ युवकों ने सीट को लेकर उसके साथ मारपीट की।

सुहैल के अनुसार, बस को हाईवे पर रुकवाकर करीब बीस मिनट तक मारपीट की गई। बस में बैठे अन्य छात्रों के कहने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाज कराने के बाद पीड़ित सुहैल ने डिडौली थाने पहुंचकर 4 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। डिडौली थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -