न्यूजीलैंड: आज सुबह न्यूजीलैंड में जोरदार भूकंप ने दस्तक दी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई. भारतीय समय अनुसार इस भूकंप के तेज़ झटके आज सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर महसूस किए गए. ये भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे की गहराई में था. हालाँकि इस भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है. सिविल डिफेंस ने जानकारी देते बताया है कि, “मौजूदा जानकारी के आधार पर, प्रारंभिक आकलन यह है कि भूकंप से सुनामी आने की संभावना नहीं है जो न्यूजीलैंड के लिए खतरा पैदा करेगी.”
