2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है। डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। रेत से भरे डंपर ने टोल पर खड़ी 3 कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई। इस दुर्घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
सुबह-सुबह टोल पर खड़ी 3 गाड़ियों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा
news:https://t.co/r6pmAIj5Xr#SikandarTrailer #JusticeForJahnvi #मुंबई pic.twitter.com/bYemLUtjrj— Encounter India (@Encounter_India) March 24, 2025
घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू किया गया। डोईवाला की लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं की लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक डंपर चालक द्वारा नियंत्रण खो देने की वजह से एक कार बुरी तहर से चकनाचूर हो गया है। यह हादसा सुबह 7:29 बजे हुआ जब एक रेत से भरा डंपर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में आगे बढ़ी और 3 कारों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 लोगों को मौत हो चुकी है। टोल बैरियर पर मौजूद आपातकालीन वाहन से तत्काल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने से यात्रियों को मामूली चोटें लगी है, जिनको उपचार दिया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डंपर चालक की लापरवाही थी या ब्रेक फेल होने जैसी कोई तकनीकी समस्या थी। इस भीषण हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि लच्छीवाला टोल प्लाजा पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इस संबंध में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।