.
Nationalचलती बस बनी आग का गोला, कर्मियों ने कूदकर बचाई जान, देखें...

चलती बस बनी आग का गोला, कर्मियों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बागपतः दिल्ली-सहारनपुर NH-709बी पर निजी कंपनी की चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के दौरान यात्री, चालक परिचालक ने चलती बस से कूदकर किसी तरह जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार घटना बावली गांव के पास की हुई है। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी 7 लोगों ने जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, दुर्गनपुर खेड़ा, मुजफ्फरनगर से एक निजी कंपनी की बस कुंडली, हरियाणा के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक सहित कंपनी के 6 कर्मचारी सवार थे। जब बस बावली गांव के पास पहुंची तो अचानक एयर कंडीशनर से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत फ्यूज निकालकर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया। बस के भीतर धुआं भरते ही कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका। जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि हाईवे पर गुजर रहे वाहनों को दूर रोकना पड़ा। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। दरअसल, चालक ने फ्यूज निकाला तो बस में धुंआ और आग तेजी से उठने लगी। यह देख बस में चीख पुकार मच गई। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पूरी बस जलकर स्वाहा हो गई। कंपनी द्वारा दूसरी बस भेजकर कर्मचारियों को वहां से कुंडली भिजवाया। घटना के दौरान गांव वासियों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने लोगों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।    

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़की Parineeti Chopra, दिया करारा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों...

Punjab News: MS बिट्टा ने ASI हरजीत सिंह के परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त, देखें वीडियो

पंजाब में शांति के लिए सभी राजनीतिक दलों को...

Mall Road पर कपल में मारपीट, महिला को मारी लातें

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कपल का...

Punjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर महिला सीए...

Punjab News: DA को लेकर सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 1 सितंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को...

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़की Parineeti Chopra, दिया करारा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस अपना सारा समय बेटे...

Punjab News: MS बिट्टा ने ASI हरजीत सिंह के परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त, देखें वीडियो

पंजाब में शांति के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होने की जरूरत : बिट्टा अमृतसरः ऑल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट...

Mall Road पर कपल में मारपीट, महिला को मारी लातें

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कपल का मारपीट का वीडियो सामने आया है। शिमला मॉल रोड पर...

Punjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर महिला सीए द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, महिला तनवी गुप्ता का पति...