.
Nationalई-रिक्शा चालक को 38.5 करोड़ के लेनदेन का मिला नोटिस, परिवार के...

ई-रिक्शा चालक को 38.5 करोड़ के लेनदेन का मिला नोटिस, परिवार के उड़े होश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गरीब ई-रिक्शा चालक को आयकर विभाग की तरफ से 38.5 करोड़ रुपये के लेनदेन और इनकम टैक्स रिटर्न न भरने का नोटिस मिला है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस व्यक्ति को नोटिस मिला है, वह खुद पढ़-लिख भी नहीं सकता और रोज मेहनत कर अपने परिवार का गुजारा करता है।

पीड़ित का नाम रामपाल है, जो हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव गंजहाखेड़ा का रहने वाला है। वह दिल्ली में ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, जबकि उसकी पत्नी दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है। गांव में उसके पास केवल एक बीघा जमीन है, जिस पर खेती होती है। ऐसे में उसके नाम पर करोड़ों रुपये का लेनदेन होना सभी को हैरान कर रहा है।

मोबाइल चोरी होने के बाद हुआ दुरुपयोग
रामपाल ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था। उस समय वह दिल्ली में था और किसी से फोन पर गाड़ी बुक करने के लिए बात कर रहा था। तभी अचानक किसी ने उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग लिया। उस मोबाइल में उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो भी सेव थीं।

उसी मोबाइल से उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि किसी ने उसके आधार और पैन कार्ड की मदद से बैंक खाता खुलवाया और उसी खाते के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन किया।

डाक से मिला नोटिस तो उड़ गए होश
कुछ दिन पहले गांव के एक टेलर रजनीश के पास डाकिया एक चिट्ठी देकर गया। रजनीश ने वह चिट्ठी रामपाल को भेजी। जब रामपाल ने उसे दिखवाया तो पता चला कि यह आयकर विभाग का नोटिस है, जिसमें लिखा था कि उसके खाते से 38.5 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है और उसने उसका आयकर रिटर्न भी नहीं भरा है। यह सुनकर रामपाल के होश उड़ गए, क्योंकि वह खुद इतनी बड़ी रकम के बारे में सोच भी नहीं सकता।

वकील से जांच कराने पर खुला मामला
रामपाल ने इस मामले में हाई कोर्ट के एक वकील की मदद ली। वकील ने पैन कार्ड की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 7.5 करोड़ रुपये और वर्ष 2024-25 में लगभग 31 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इस तरह कुल मिलाकर उसके पैन कार्ड के जरिए 38.5 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया।

रामपाल का कहना है कि उसे इस पूरे लेनदेन की कोई जानकारी नहीं थी। अब आयकर विभाग की ओर से उसे इनकम टैक्स रिटर्न न भरने का नोटिस भेजा गया है।

15 साल से दिल्ली में मेहनत कर चला रहा परिवार
रामपाल पिछले करीब 15 वर्षों से दिल्ली में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी भी वहीं लोगों के घरों में काम करती है। दोनों मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गांव में उनकी केवल एक बीघा जमीन है, जहां खेती होती है।

अब यह मामला सामने आने के बाद रामपाल काफी परेशान है और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। उसे उम्मीद है कि जांच के बाद असली आरोपियों का पता चलेगा और उसे इस मुसीबत से राहत मिलेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए...

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 24 सितम्बर को रोहतक में होगी

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय...

जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निपटान

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे विशेष विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने नई दिल्ली में...

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 24 सितम्बर को रोहतक में होगी

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता...