Breaking Newsगंगा में बही झोपड़ी, 15 जिलो में अलर्ट जारी, देखें वीडियो

गंगा में बही झोपड़ी, 15 जिलो में अलर्ट जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः बिहार में बीते 3 दिन से बारिश हो रही है और अगले 3 दिन तक ये सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को बेतिया, कटिहार, समस्तीपुर, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, मधुबनी में बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से हो रही बारिश के बाद समस्तीपुर में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया है, जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। भागलपुर जिले के नौगछिया में गंगा नदी के तट के पास एक झोपड़ी मिट्टी के कटाव के कारण बह गई। बगहा समेत नेपाल के तराई क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके कारण गंडक नदी के जलस्तर में एक बार फिर से इजाफा शुरू हो गया है। गंडक नदी का जलस्तर 1 लाख 48 हजार क्यूसेक पहुंच गया है।

बता दें कि वीरवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों को काफी राहत मिली तो कुछ शहरों में जल जमाव हो गया। दूसरी ओर आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में 122.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज, वहीं 9 जिले में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...