HomeHaryanaडबल मर्डरः मुंह-सिर पर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी

डबल मर्डरः मुंह-सिर पर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झज्जरः झज्जर-गुरुग्राम रोड पर सोमवार सुबह सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क किनारे दो व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो शव पड़े है, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिए और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों शव अर्धनग्न थे। दोनों के मुंह-सिर पर चोट के निशान हैं। पास में एक पाइप, नीला ड्रम और लोहे का पाना भी मिला है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई कि दोनों की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंके गए है। गाड़ी के टायरों के निशान भी पास में मिले है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

एसएचओ परमजीत ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि दोनों युवकों की हत्या कर उनके शव यहां लाकर फेंके गए हैं। दोनों युवक जिले से बाहर के लग रहे हैं। उनकी पहचान के लिए आसपास के जिलों और थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के जिलों से गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -