नई दिल्लीः दिल्ली में उत्तर पश्चिम जिले के पीतमपुरा स्थित कोहाट एंक्लेव में दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर से दोनों के शव बरामद हुए है। बताया जा रहा हैकि शव को देखकर लगता है कि घटना 2 दिन पहले हुई है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद से घर में काम करने वाला नौकर गायब है। ऐसे में पुलिस नौकर पर भी हत्या का शक जता रही है।जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय मोहिंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ कोहाट एनक्लेव की अपनी कोठी में रहते थे। पुलिस ने बताया कि पीतमपुरा इलाके के कोहाट एनक्लेव में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का मामला सामने आया है। कोठी में बुजुर्ग दंपति अकेले रहते थे। हालांकि, काम के लिए उन्होंने एक नौकर भी रखा था। घटना के बाद से ही नौकर फरार है। पुलिस द्वारा नौकर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।