.
UnaBPL परिवारों के सशक्तिकरण को जिला प्रशासन का विशेष संवाद अभियान

BPL परिवारों के सशक्तिकरण को जिला प्रशासन का विशेष संवाद अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जिला में अब 10 से 12 अगस्त को आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभाएं

ऊना, सुशील पंडित: जिले में 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाएं अब 10, 11 और 12 अगस्त को कलस्टर मोड में आयोजित होंगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि विकास खंड स्तर पर अब ग्राम पंचायतों का कलस्टर मोड में निर्धारित स्थलों पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन ग्राम सभाओं में चरण-1 से चरण-7 सर्वेक्षण तक चयनित बीपीएल परिवारों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। परिवारों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से उनकी वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

विशेष ग्राम सभाओं के समय, स्थान और कलस्टर का शेडयूल

विकास खंड अंब में कलस्टर-1 में 13 पंचायतें सम्मिलित हैं। इनमें घंघरेट, गिंडपुर मलोन, खरोह, भटेड़, धर्मसाल महंता, धर्मसाल महंता खास, बधमाणा, नारी(चिंतपूर्णी), ज्वाल, डूहल बटवालां, डूहल बंगवालां, छपरोह, लोहारा अप्पर शामिल है। इन सभी पंचायतों का कार्यक्रम 10 अगस्त को सुबह 11 बजे हर्षित रेस्टोरेंट नजदीक शीतला माता मंदिर में किया जाएगा। कलस्टर-2 में 21 पंचायतें शामिल हैं। इनमें लोहारा लोअर, भगड़ा, सारड़ा, चैआर, प्रंब, मंधोली, सिद्ध चलेहड़, मुबारिकपुर, घेबट बेहड़, शिवपुर, कलरूही, अंदौरा लोअर, अंदौरा अप्पर, कुठेड़ा खैरला, नैहरी नौरंगा, अंब टिल्ला, सपौरी, कोहाड़छन, राजपुर जसवां, लडोली व जबेहड़ शामिल है। इन सभी पंचायतों के लिए 11 अगस्त को सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार अंब में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, कलस्टर 3 में 23 पंचायतें शामिल हैं। इनमें चुरूडू, टकारला, धंदडी, ठठल, सेरी, नंदपुर, दिलवा, दियाड़ा स्तोथर, धुसाड़ा, भैरा, हम्बोली, कुठियाड़ी, बेहड़ जस्वां, बदाऊं, कटोहड़ कलां, कटोहड़ खुर्द, मैड़ी खास, ज्वार, त्याई, रपोह मिसरा, पोलिया पुरोहितां व सूरी शामिल हैं। इन सभी पंचायतों के 12 अगस्त को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री लोक भवन चुरूडू में कार्यक्रम आयोजित होगा।

विकास खंड ऊना में दो कलस्टरों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें कलस्टर-1 के तहत रायपुर सहोड़ा, देहलां लोअर, देहलां अप्पर, जखेड़ा, अबादा वराना, बीनेवाल, फतेहपुर, जनकौर, टब्बा, मैहतपुर, उदयपुर, झूडोवाल, खानपुर, लमलैहड़ा, मजारा, भड़ोलियां कलां, छतरपुर, चड़तगढ़, सासन, अप्पर बहडाला, बहडाला, मलूकपुर, नंगड़ां, सनोली, सुनेहरा, अजौली, बडैहर, बनगढ़़, भटोली, बारसड़ा व बसोली ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन सभी पंचायतों के लिए 11 अगस्त को सुबह 11 बजे रायपुर सहोड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, 12 अगस्त को दो जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहला कार्यक्रम सुबह 11 बजे डठवाड़ा में ग्राम पंचायत डठवाड़ा, धमांदरी, झम्बर, कुरियाला, नंगल सलांगड़ी, नारी, पनोह, त्यूड़ी, टक्का, ठाकुर दवारा, बदोली, बसाल अप्पर, बसाल निचला, बटुही, बडसाला व चलोला के लिए आयोजित होगी। वहीं, दूसरा कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे समूरकलां में गा्रम पंचायत समूरकलां, लमलैहड़ी, डंगोली, बरनोह, डंगेड़ा, मदनपुर व चताड़ा के लिए आयोजित होगा।

विकास खंड गगरेट में कलस्टर-1 के तहत 10 अगस्त को सुबह 11 बजे खंड विकास कार्यालय गगरेट में ग्राम पंचायत अंबोटा, गगरेट अप्पर, कलोह, बडोह, ओयल, टटेहड़ा, मावा सिंधियां, कुठेड़ा जसवालां, लोहारली, जाडला कोयड़ी, बढे़ड़ा राजपूतां, गुगलैहड़ व चतेहड़ के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, कलस्टर-2 के तहत 11 अगस्त को सुबह 11 बजे अंबेडकर भवन ग्राम पंचायत मावा कोहलां में ग्राम पंचायत गणु मंदवाड़ा, रायपुर, मरबाड़ी, ब्रह्मपुर, बबेहड़, चलेट, मावा कोहलां, नंगल जरियाला, घनारी, दियोली, अम्बोआ व संघनेई पंचायतों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही, कलस्टर-3 के तहत 12 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत भद्रकाली में भद्रकाली, सलोह बेरी, जोह, पिरथीपुर, डंगोह खुर्द, डंगोह खास, अभयपुर, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, कुनेरन, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, कैलाश नगर, भंजाल अप्पर, नकडोह, अमलैहड़, रामनगर व भंजाल लोअर पंचायतों के लिए कार्यक्रम होगा।

विकास खंड हरोली में कलस्टर-1 के तहत 10 अगस्त को ग्राम पंचायत ईसपुर में सुबह 11 बजे ईसुपर, ईसुपर टांडा, नगनोली, पंजावर, लोअर पंजावर, खड्ड, भैणी खड्ड, पंडोगा, लोअर पंडोगा, भदसाली, लोअर भदसाली, सलोह, घालूवाल, लोअर बढ़ेड़ा, बढ़ेड़ा व कांगड़ पंचायतों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, कलस्टर-2 के तहत 11 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत पालकवाह में पालकवाह, धर्मपुर, सैंसोवाल, रोड़ा, समनाल, हरोली, भदौड़ी, कर्मपुर, चंदपुर, ललहड़ी, लोअर ललड़ी, नंगल खुर्द, बट्टकलां, बाथू, बाथड़ी व सिंगा पंचायत के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही 12 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत छेत्रां में छेत्रां, बीटन, जाखेवाल, दुलैहड़, हीरां नगर, भडियारां, गोंदपुर बुल्लां, गोंदपुर जयचंद, कुंगड़त, हीरां, हलेड़ा बिलना, पोलियां बीत, मल्लूवाल, कुठारबीत, पुबोवाल व बालीवाल पंचायतों के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसके अतिरिक्त विकास खंड बंगाणा में तीन कलस्टरों में कार्यक्रम होंगे। कलस्टर-1 में 10 अगस्त को सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम जोल में कार्यक्रम आयोजित होगा। इनमें ग्राम पंचायत जोल बैरियां, सोहारी, टकोली, चैली, चैकी खास, बडूही, पल्लियां, अम्बेहड़ा धीरज, कठोह व खरियालता शामिल है। वहीं, कलस्टर-2 के तहत 11 अगस्त को सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में ग्राम पंचायत मंदली, रायपुर, टीहरा, टांडा, दोबड़, बल्ह, थहड़ा, बुढवार, बोहरू व छपरोह कलां के लिए कार्यक्रम होगा। इसके अलावा कलस्टर-3 के तहत 12 अगस्त को सुबह 11 बजे माता जमासनी मंदिर, ग्राम पंचायत धतोल कम्पलैक्स में ग्राम पंचायत ढयुंगली, बुधान, लठियाणी, तनोह, मलांगड़, धुंदला, धतोल, डोहगी, धनेत व हटली केसरू के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर...

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 4 बजकर 38...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...