Entertainmentमशहूर डायरेक्टर की होटल में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

मशहूर डायरेक्टर की होटल में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनभद्र : भोजपुरी फिल्‍मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी बुधवार को सोनभद्र शहर स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्‍ध परिस्थितियों में मृत पाये गये। राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने यहां बताया कि भोजपुरी फिल्‍मकार सुभाष चंद्र तिवारी (60) बुधवार सुबह शहर स्थित एक होटल के अपने कमरे में मृत पाये गये। पुलिस ने बताया कि वह वाराणसी के रहने वाले थे। वह अपनी फिल्‍म ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ की शूटिंग के सिलसिले में अपनी 40 सदस्यीय टीम के साथ गत 11 मई से इसी होटल में ठहरे थे। सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें सीने में दर्द उठा था, जिस पर उन्‍हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंह ने कहा कि वह मंगलवार शाम को शूटिंग पूरी करके होटल लौटे थे, लकिन बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर वहां तैनात कर्मचारियों ने होटल मालिक को जानकारी दी। होटल संचालक ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने दरवाजे की सिटकनी के पास के हिस्से को कटवाकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि तिवारी का शव बिस्‍तर पर पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...