Himachal Govt

Himachal Govt
Punjab GovtPunjab News: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Punjab News: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शहीदों की कुर्बानियों को किया नमन

चंडीगढ़/पठानकोट: देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस जिला पठानकोट में श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मल्टीपरपज स्पोर्ट्स स्टेडियम, लमीणी में मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर उपायुक्त पठानकोट डॉ. पल्लवी, एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में जिले के लोग उपस्थित रहे। समारोह का आगाज राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि लाल चंद कटारूचक्क ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। प्रताप वर्ल्ड स्कूल के बैंड ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर आकाश में गुब्बारे छोड़कर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

पंजाबवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की महान कुर्बानियों का परिणाम है। उन्होंने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, शहीद करतार सिंह सराभा, शहीद ऊधम सिंह, शहीद चंद्रशेखर आजाद, शहीद मदन लाल ढींगरा, शहीद लाला लाजपत राय, शहीद दीवान सिंह कालेपानी और अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन किया।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंजाबियों ने अद्वितीय कुर्बानियां दीं और हमें अपने महान विरासत पर गर्व है। मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के बाद वहां शहीद-ए-आजम की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। पंजाब सरकार सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए विशेष प्रयास कर रही है। शहीद जवानों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है और इसमें अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है।

पंजाब गुरुओं, पीरों और संतों की धरती है। श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसी प्रकार श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र विकसित किया जा रहा है।

लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ शुरू की गई है। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत पंजाब और चंडीगढ़ के सरकारी तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। राज्य में आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लाखों लोगों को मुफ्त उपचार, दवाइयां और जांच की सुविधा मिल रही है।

युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा अप्रैल 2022 से अब तक 69 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है और 90 प्रतिशत से अधिक घरों का बिजली बिल शून्य आ रहा है। किसानों को कृषि के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा भी जारी है।

नशों के खिलाफ सरकार की मुहिम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशा तस्करी को जड़ से समाप्त करने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही गैंगस्टरों के खिलाफ भी निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक तथा विशेष टास्क फोर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और प्रिंसिपलों को सिंगापुर, फिनलैंड और आईआईएम अहमदाबाद जैसी संस्थाओं से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है।

पठानकोट जिले में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिले में 32 आम आदमी क्लीनिक मौजूद हैं और 12 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं। इनके माध्यम से लोगों को मुफ्त दवाइयों और लैब टेस्ट की सुविधा दी जा रही है। जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिल रही है।

शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में भी जिले में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। पठानकोट के स्कूलों के प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों और अध्यापकों को विदेशी तथा राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से प्रशिक्षण दिलाया गया है। जिले में 58 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जबकि भोआ विधानसभा क्षेत्र में 29 खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं। गांवों में 30 जिम भी स्थापित किए गए हैं।

पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पंजाब सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, मजदूरों, बुजुर्गों और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। सरकार का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल, कृषि और औद्योगिक विकास के माध्यम से पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाना है।

उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारा, सद्भावना और एकता को मजबूत करते हुए पंजाब को खुशहाल और विकसित राज्य बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान पंजाब पुलिस, महिला पंजाब पुलिस, पंजाब होमगार्ड तथा विभिन्न स्कूलों के एनसीसी और नॉन-एनसीसी विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी। सीएम की योगशाला टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई तथा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों और मार्च पास्ट में भाग लेने वालों के अलावा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं तथा कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सिलाई मशीनें, ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर भी वितरित की गईं। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि लाल चंद कटारूचक्क ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश किए जाने की घोषणा की। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क तथा उनकी धर्मपत्नी उर्मिला देवी को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा अमनदीप संधू जिला प्रधान पठानकोट, ठाकुर स्वर्ण सिंह सलारिया हलका प्रभारी सुजानपुर, रोहित स्याल हलका प्रभारी पठानकोट, रेखा मणि शर्मा पंजाब राज्य महिला आयोग सदस्य, नरेश सैनी माझा जोन सचिव बीसी विंग, सौरव बहल चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट पठानकोट, अश्वनी शर्मा विधायक पठानकोट, गुरप्रीत कौर चेयरमैन जिला परिषद, साहिब सिंह साबा उप चेयरमैन जिला परिषद, पवन भारद्वाज चेयरमैन ब्लॉक समिति घरोटा, ठेकेदार अमरजीत सिंह प्रदेश सचिव एससी विंग, रोशन लाल भगत जिला प्रधान एससी विंग, बलजिंदर बंटी प्रधान किसान विंग, गीता देवी चेयरमैन ब्लॉक समिति पठानकोट, सुभाष वर्मा, नतिंदर सिंह हलका संगठन प्रभारी, विजय कुमार बिट्टा जिला प्रभारी बीसी विंग, दिनेश प्रदेश महासचिव यूथ विंग सहित आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हमारी सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: CM Mann

हमारी सरकार का हर फैसला हमारे शहीदों की सोच...

Punjab News: Grand Walk Mall के बाहर फिल्मी स्टाइल में चोर ने चुराई बाइक, देखें CCTV

लुधियानाः जिले में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती...

मुख्यमंत्री Sukhu ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के...

हमारी सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: CM Mann

हमारी सरकार का हर फैसला हमारे शहीदों की सोच और मार्गदर्शन पर होता है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हुसैनीवाला: पंजाब...

CM Mann ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित

5 पुलिस कर्मचारियों को बहादुरी और विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत...

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

मनाली एवं प्रीणी से उनके आत्मीय संबंधों को किया याद शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

Punjab News: Grand Walk Mall के बाहर फिल्मी स्टाइल में चोर ने चुराई बाइक, देखें CCTV

लुधियानाः जिले में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच ताजा मामला शहर के ग्रैंड...