Breaking Newsशिष्या से रेप केस मामले में आसाराम को लेकर आया कोर्ट का...

शिष्या से रेप केस मामले में आसाराम को लेकर आया कोर्ट का बड़ा फैसला 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजस्थानः अपनी ही एक शिष्या से दुष्कर्म के मामले में जेल की सजा काट रहे आसाराम को कुछ राहत मिली हैं। दरअसल, एक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने उसे जमानत दे दी हैं। अब सवाल यह उठता है कि जमानत मिलने के बाद क्या आसाराम जेल से बाहर आएंगे। जी नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि रेप मामले में सजायाफ्ता होने के कारण आसाराम जेल से रिहा नहीं होगे। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में पैरोकार की तरफ से झूठे दस्तावेज पेश करने के मामले में उन्हें यह जमानत दी गई हैं। स्वयंभू बाबा आसाराम को हाईकोर्ट जस्टिस कुलदीप माधुर की कोर्ट से यह जमानत मिली हैं। अधिवक्ता नीलकमल बोहरा और गोकुलेश बोहरा ने कोर्ट में आसाराम का पक्ष रखा था। बता दें कि आसाराम और एक अन्य पर आरोप थे कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में झूठे दस्तावेज पेश किए। इस मामले में आसाराम सह अभियुक्त था। मुख्य अभियुक्त रवि को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

जानिए पूरा मामला

आसाराम और एक अन्य पर आरोप थे कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में झूठे दस्तावेज पेश किए। इस मामले में आसाराम सह अभियुक्त था। मुख्य अभियुक्त रवि को पहले ही जमानत मिल चुकी है। राजस्थान हाई कोर्ट की जस्टिस कुलदीप माथुर की पीठ ने आसाराम को जमानत दी। इस सुनवाई के दौरान आसाराम की ओर से नीलकमल बोहरा व गोकुलेश बोहरा ने पक्ष रखा। अन्य मामलों में सजा के चलते आसाराम अभी बाहर नहीं आ पाएगा।

आसाराम के वकील ने दी थी ये दलील

26 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान आसाराम के वकील ने कहा था कि खुद आसाराम ने मेडिकल सर्टिफिकेट सुप्रीम कोर्ट में नहीं भिजवाए थे, क्योंकि आसाराम जेल में था। उसके पैरोकार को इसी मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है। इसलिए आसाराम को जमानत देने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। आसाराम के वकील ने यह तर्क भी दिया कि जिस कोर्ट में मेडिकल सर्टिफिकेट संबंधी चीटिंग हुई है, वही शिकायतकर्ता बन सकता है।

कौन है आसाराम

कथावाचक रहे आसाराम बापू को अपनी शिष्या के साथ बलात्कार करने का दोषी ठहराया गया है। आसाराम के खिलाफ यह पहली सजा नहीं है। वह पहले से ही 2013 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में जोधपुर की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। सूरत की रहने वाली पूर्व शिष्या ने आसाराम पर अहमदाबाद के मोटेरा स्थित उनके आश्रम में बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...