Himachal Govt
Haryana GovtCM Nayab Singh Saini ने अपने आवास संत कबीर कुटीर में मनाया...

CM Nayab Singh Saini ने अपने आवास संत कबीर कुटीर में मनाया राखी का त्यौहार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संत कबीर कुटीर पर स्कूली छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी उपस्थित रही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का त्योहार है। यह पर्व हमें बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा तथा उनके सशक्तिकरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। हरियाणा सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

हमारी बेटियां समाज और प्रदेश की शक्ति हैं। बेटियों को शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाकर ही हम एक मजबूत समाज का निर्माण कर सकते हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Nepal में आई बाढ़ में आखिर कितने भारतीय सुरक्षित? MEA ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: नेपाल में आई भयंकर बाढ़ के बीच...

ब्रेक फेल होने पर 60 यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से टक्कराई, मची चीख-पुकार

कुल्लूः पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल में रक्षा बंधन...

Punjab News: SC कमीशन के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर...

सुषमा ठाकुर ने पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो को बांधी राखी, रक्षा बंधन की दी शुभकामनाएं

ऊना,सुशील पंडित: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर कुटलैहड़ क्षेत्र...

Punjab News: BJP के 3 नेताओं पर लटकी तलवार, नोटिस जारी

संगरूरः भाजपा की अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने...

Nepal में आई बाढ़ में आखिर कितने भारतीय सुरक्षित? MEA ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: नेपाल में आई भयंकर बाढ़ के बीच में अब विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। विदेश...

ब्रेक फेल होने पर 60 यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से टक्कराई, मची चीख-पुकार

कुल्लूः पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल में रक्षा बंधन के दिन 60 सवारियों से भरी यात्रा बस हादसे की...

Punjab News: SC कमीशन के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।...

सुषमा ठाकुर ने पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो को बांधी राखी, रक्षा बंधन की दी शुभकामनाएं

ऊना,सुशील पंडित: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर कुटलैहड़ क्षेत्र की डेरा बाबा रूद्रानंद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुषमा ठाकुर ने...