Himachal Govt
Unaबाइक में छिपाकर रखा था चिट्टा, पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

बाइक में छिपाकर रखा था चिट्टा, पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: नशे के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने कोटला खुर्द में एक मोटरसाइकिल से 11.57 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की शाम पुलिस चौकी शहर ऊना के जांच अधिकारी एएसआई प्यार चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर, कोटला खुर्द के समीप मौजूद थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में छिपाकर रखा 11.57 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक कुलवंत सिंह उर्फ गोशा और उसके साथी मनप्रीत उर्फ लवली, दोनों निवासी गांव हरमा, डाकघर नैणवां, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सप्लाई नेटवर्क की भी होगी जांच

पुलिस अब केवल बरामद नशे की खेप और आरोपियों तक सीमित न रहकर इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। जांच के दौरान आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

जिला पुलिस ऊना ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उनके आसपास चिट्टा, हेरोइन या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस का संदेश है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक छोटी-सी सूचना किसी युवा का भविष्य बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

P.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन की वकालत की

चंडीगढ़: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के महत्व पर जोर...

बदोली में दूसरे दिन भी गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सुनाया बताया,कथा...

जिले में किसान रजिस्ट्री के लिए सितंबर में विशेष शिविर, मौके पर होगी रजिस्ट्री

ऊना,सुशील पंडित: एग्रीस्टैक के तहत किसान रजिस्ट्री को गति...

एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ 16 सितंबर को

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व...

Punjab News: कुत्ते के बच्चे पर शख्स ने बेरहमी से बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

पठानकोटः जिला से एक इंसान की क्रूरता की वीडियो...

P.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन की वकालत की

चंडीगढ़: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के महत्व पर जोर देने और इसे और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से...

बदोली में दूसरे दिन भी गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सुनाया बताया,कथा श्रवण से मन की शुद्धि और जीवन में सकारात्मक बदलाव...

जिले में किसान रजिस्ट्री के लिए सितंबर में विशेष शिविर, मौके पर होगी रजिस्ट्री

ऊना,सुशील पंडित: एग्रीस्टैक के तहत किसान रजिस्ट्री को गति देने और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान...

एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ 16 सितंबर को

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के...