Girl in a jacket
HomeNationalतालाब में नहाते हुए बच्चों को मिला शव, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

तालाब में नहाते हुए बच्चों को मिला शव, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोरबाः जिले के उरगा थाना क्षेत्र के सेमीपाली गांव में तालाब में नहाने गए बच्चों को एक शव मिलने का मामला सामने आया है। बच्चे तालाब में छलांग लगा रहे थे, तभी एक बच्चा पानी के अंदर किसी चीज से टकराया। दोबारा छूने पर उसे पता चला कि वह एक शव है। बच्चों ने चीख-पुकार मचाते हुए बाहर निकलकर ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इसकी पहचान बजरंग कंवर (37) के रूप में हुई।

जानकारी देते मृतक की पत्नी वंदना कंवर ने पुलिस को बताया कि वह काम पर गई हुई थी। घर पर 2 बच्चे थे। उनके पति बजरंग कंवर नहाने के लिए तालाब गए थे। ग्रामीणों से उन्हें पति के डूबने से मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति की मौत कब, कैसे, किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस के अनुसार, तालाब के पास मृतक के कपड़े मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाने के लिए तालाब में उतरे थे। डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाना जांच का विषय है।

बताया जा रहा है कि मृतक बजरंग कंवर मजदूरी का काम करते थे। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -