.
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने Shimla में पौधरोपण अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने Shimla में पौधरोपण अभियान का किया शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम शिमला के ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ अभियान के अंतर्गत अपने आधिकारिक निवास ‘ओक ओवर’ परिसर में पौधारोपण कर सप्ताह भर चलने वाले पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

यदि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे, तो यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम शिमला के पार्षदों को बान और देवदार के पौधे भी वितरित किए। इस वर्ष नगर निगम शिमला ने अभियान के तहत 5,000 से 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह इस पहल का तीसरा वर्ष है। पिछले वर्ष नगर निगम ने चमियाना पहाड़ी क्षेत्र को गोद लेकर वहां लगभग 3,000 पौधे लगाए थे। इस वर्ष भी इसी क्षेत्र में 3,000 अतिरिक्त पौधे लगाए जाएंगे। पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की जीवित रहने की दर अत्यंत उत्साहजनक रही है।

हफ्ते भर चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री भी विभिन्न पौधरोपण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जनभागीदारी को बढ़ावा देंगे। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षद तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर...

1 हजार रुपये के लिए पति बना पत्नी का कातिल, मारपीट में गई महिला की जान

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बेहद दर्दनाक...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला - कृष्ण लाल पंवार चण्डीगढ़: संत शिरोमणि गुरु...