Girl in a jacket
HomeHimachalकेंद्र का बड़ा एक्शनः पंजाब भाजपा के 40 नेताओं की सुरक्षा में...

केंद्र का बड़ा एक्शनः पंजाब भाजपा के 40 नेताओं की सुरक्षा में की कटौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंड़ीगढ़ः केंद्रीय सरकार ने नेताओ की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल केंद्र ने पंजाब भाजपा के नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी है। इनमें से कई नेता वे हैं, जो बीते साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। बीते साल राज्य सरकार की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब तकरीबन एक साल के बाद इन आदेशों को वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह-मंत्रालय के आदेशों के बाद ये बदलाव किया गया है। इसके अनुसार करीब 40 भाजपा नेताओं की सुरक्षा को घटाया गया है। इनकी सुरक्षा Y कैटेगरी के बाद X कर दी गई है। इस लिस्ट में किस-किस नेता का नाम है, इसके बारे में अभी पूर्ण जानकारी साझा नहीं की गई है।

इतना ही नहीं, किन कारणों के बाद ये बदलाव किया गया है, इसके बारे में भी साफ नहीं किया गया है। X श्रेणी में 2 कर्मियों का सुरक्षा कवर होता है। इसमें कोई कमांडो शामिल नहीं होता है। सिर्फ सशस्त्र पुलिस कर्मियों को ही शामिल किया जाता है। यह एक PSO (व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी) द्वारा प्रदान किया जाता है। भारत में काफी संख्या में लोगों को इस श्रेणी की सुरक्षा मिलती है। Y श्रेणी की सुरक्षा में 1 या 2 कमांडो और पुलिस कर्मियों सहित 8 जवानों का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है। इसमें सुरक्षा के रूप में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी तैनात किए जाते हैं। भारत में इस श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -