Himachal Govt
Unaसावधान! ऊना में बेसमेंट खरीदने से पहले जांचें नक्शा, वरना हो सकती...

सावधान! ऊना में बेसमेंट खरीदने से पहले जांचें नक्शा, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: यदि आप ऊना नगर निगम क्षेत्र में किसी भवन की बेसमेंट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा ठहरिए…और पहले सावधानी से पूरी जांच-पड़ताल कर लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि जो संपत्ति आपको बेची जा रही है, वह नगर निगम के अनुमोदित नक्शे में पार्किंग स्थल के रूप में दर्ज हो। ऐसी स्थिति में न केवल आपकी जमा पूंजी जोखिम में पड़ सकती है, बल्कि आपको बिजली, पानी व अन्य मूलभूत सेवाओं के कनेक्शन भी नहीं मिल पाएंगे।

नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां विक्रेता जानबूझकर पार्किंग के लिए स्वीकृत बेसमेंट को फ्लैट या दुकान के रूप में बेचने का प्रयास कर रहे हैं। यह पूरी तरह अवैध है और ऐसे सौदे खरीदार को गंभीर कानूनी और व्यवहारिक परेशानियों में डाल सकते हैं।

सार्वजनिक जगहों की अवैध बिक्री से भी रहें सावधान

श्री गुर्जर ने बताया कि केवल बेसमेंट ही नहीं, बल्कि ‘सरेंडर एरिया’, ‘सेट अपार्ट एरिया’ और ‘ओपन पार्किंग स्पेस’ जैसी सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को भी अवैध रूप से बेचे जाने के प्रयास सामने आए हैं। यह नियमों का खुला उल्लंघन है, जो नागरिकों को भविष्य में न केवल आर्थिक हानि बल्कि कानूनी उलझनों में भी डाल सकता है।

पूरी जांच के बाद ही करें खरीदारी

उन्होंने कहा कि नगर निगम इस प्रकार के धोखाधड़ी मामलों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है, लेकिन साथ ही नागरिकों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी बेसमेंट अथवा अन्य संपत्ति को खरीदने से पहले उसका वास्तविक उपयोग क्या है, यह नगर निगम से अनिवार्य रूप से जांचें।

नगर निगम ने इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एसडीओ अंकुश राणा की देखरेख में एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया है, जहां इच्छुक खरीदार भवन एवं भूमि की अनुमोदित स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लोग जानकारी के लिए निगम कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226040 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

गौरतलब है कि कई मामलों में भवन का अनुमोदित नक्शा दर्शाता है कि बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग स्थल के रूप में किया जाना है। ऐसी स्थिति में उस बेसमेंट को आवासीय अथवा व्यावसायिक संपत्ति के रूप में बेचना गैरकानूनी है। कई विक्रेता जानबूझकर ऐसी बेसमेंट को फ्लैट या दुकान के रूप में बेच रहे हैं, जबकि वे सिर्फ पार्किंग के लिए ही स्वीकृत हैं। वहीं ‘सरेंडर एरिया’, ‘सेट अपार्ट एरिया’ और ‘ओपन पार्किंग स्पेस’ जैसी सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को भी अवैध रूप से बेचे जाने के प्रयास सामने आए हैं। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि खरीदार के लिए आने वाले समय में भारी सिरदर्द बन सकता है।

नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है नगर निगम

श्री गुर्जर ने नागरिकों से अपील की है कि संपत्ति खरीद से पहले स्वीकृत नक्शे और नियमों की पूरी जानकारी अवश्य लें। सिर्फ आकर्षक दाम या दावों के झांसे में न आएं। पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी संदेह की स्थिति में नगर निगम से संपर्क करें। नगर निगम उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट...

Phagwara News: Lovely Professional University में छात्रा ने किया Suicide

फगवाड़ाः Lovely Professional University की छात्रा द्वारा सुसाइड करने...

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और गुरदासपुर सिटी पुलिस ने शहर के...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच...

PU चुनाव में जीत के बाद अंकित बिढान ने दरबार साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

कहा- हम घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरा करेंगे अमृतसरः पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी मोहिंदर भगत के साथ उनके पिता, प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं...