Himachal Govt

Himachal Govt
Unaअंब और टाहलीवाल में आपसी मारपीट के मामले दर्ज, दोनों पक्षों पर...

अंब और टाहलीवाल में आपसी मारपीट के मामले दर्ज, दोनों पक्षों पर केस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के अंब और टाहलीवाल थाना क्षेत्रों में आपसी मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किए हैं।

अंब में रास्ता रोकने को लेकर विवाद: पुलिस थाना अंब में सुषमा शर्मा निवासी पोलियां पुरोहितां ने शिकायत दर्ज करवाई कि 16 अगस्त को सुबह करीब 11:45 बजे नलोह में संजय चौधरी निवासी मयोड ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी गाड़ी का रास्ता रोककर बहस व हाथापाई की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में मोबाइल फोन छीनने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के संजय चौधरी ने शिकायत में आरोप लगाया कि दोपहर करीब 12 बजे सुषमा शर्मा और उनके पति नरेंद्र शर्मा ने कार से उनका ट्रैक्टर रोककर उन्हें नीचे खींच लिया और मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।

टाहलीवाल में भी दोनों पक्षों पर केस: पुलिस थाना टाहलीवाल में बीटन गांव में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज किए गए हैं। सर्वजीत कौर ने आरोप लगाया कि 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे सतपाल और उसकी पत्नी बलविंदर कौर ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। दूसरी ओर बलविंदर कौर ने शिकायत में आरोप लगाया कि सर्वजीत कौर और शकुंतला देवी ने उनका रास्ता रोककर दुर्व्यवहार और मारपीट की। दोनों मामलों में पुलिस ने BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार...

भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब को मिलेंगी 1,279 नई सरकारी बसें: हरपाल सिंह चीमा

20 वर्षों में सबसे बड़ा बेड़ा विस्तार चंडीगढ़: ग्रामीण...

श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई...

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हरियाणा में चल रही नांगल चौधरी के इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अंबाला...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा विजिलेंस ट्रैप के...

भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब को मिलेंगी 1,279 नई सरकारी बसें: हरपाल सिंह चीमा

20 वर्षों में सबसे बड़ा बेड़ा विस्तार चंडीगढ़: ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को बेहतर और विस्तारित...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों और शिकायतों के समाधान के लिए गठित...