Himachal Govt

Himachal Govt
Unaदो माह में तैयार होगा राजकीय महाविद्यालय खड्ड का इनडोर स्टेडियम: मुकेश...

दो माह में तैयार होगा राजकीय महाविद्यालय खड्ड का इनडोर स्टेडियम: मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड में 13.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम का कार्य लगभग दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सोमवार को निर्माणाधीन स्टेडियम का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इनडोर स्टेडियम के तैयार होने से महाविद्यालय के विद्यार्थियों और क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक खेल एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल की सुविधाओं के साथ बॉक्सिंग रिंग, फिटनेस सेंटर, योगा एवं मेडिटेशन हॉल तथा कैफेटेरिया का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा के साथ खेल अधोसंरचना को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय खड्ड में बन रहा यह इंडोर स्टेडियम क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। हरोली क्षेत्र में शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेडियम का शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि लगभग दो माह में स्टेडियम तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार...

भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब को मिलेंगी 1,279 नई सरकारी बसें: हरपाल सिंह चीमा

20 वर्षों में सबसे बड़ा बेड़ा विस्तार चंडीगढ़: ग्रामीण...

श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 1.50 लाख रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा विजिलेंस ट्रैप के...

भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब को मिलेंगी 1,279 नई सरकारी बसें: हरपाल सिंह चीमा

20 वर्षों में सबसे बड़ा बेड़ा विस्तार चंडीगढ़: ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को बेहतर और विस्तारित...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों और शिकायतों के समाधान के लिए गठित...

श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई दास सदन में माता श्री चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण...