Himachal Govt

Himachal Govt
Punjab Govtवित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों और शिकायतों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने आज परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों की अध्यक्षता की।

पंजाब रोडवेज़ पनबस / पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, ग्राम पंचायत जल आपूर्ति पंप ऑपरेटर्स एसोसिएशन और सोशल इम्प्लॉयीज़ यूनियन के साथ हुई बैठकों के बारे में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “आउटसोर्स्ड व्यवस्थाओं से सीधे ठेका-आधारित रोज़गार में बदलाव के संबंध में यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बिल पारित होने के बाद, संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएँ पूरी की जा रही हैं, जिन्हें जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।”

संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश देते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि पूरी कार्यवाही पारदर्शी और शीघ्रता से संपन्न की जाए, ताकि पात्र आउटसोर्स्ड कर्मियों को नई कानूनी व्यवस्था का लाभ लेने में अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।”

इन बैठकों में वरिन्दर सिंह मोमी, रेशम सिंह गिल्ल, शमशेर सिंह, हरकेश कुमार रोही राम, बलजीत सिंह, बलविन्दर सिंह राठ, जगजीत सिंह, जतिन्दर सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत कौर, जसदीप सिंह और बलजीत सिंह सहित प्रमुख कर्मचारी यूनियन नेता उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार...

भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब को मिलेंगी 1,279 नई सरकारी बसें: हरपाल सिंह चीमा

20 वर्षों में सबसे बड़ा बेड़ा विस्तार चंडीगढ़: ग्रामीण...

राज्यपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना की

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित...

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट के सर्वोच्च निगरानी प्राधिकरण की बैठक में भाग लिया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट...

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

हरियाणा में चल रही नांगल चौधरी के इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा अंबाला...

ट्रैप में रिश्वत की रकम देने वालों को मिलेगी वापस

हरियाणा ने बनाया रिवॉल्विंग फंड चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा विजिलेंस ट्रैप के...