ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब में विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। मुबारिकपुर निवासी राम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रोहतक (हरियाणा) स्थित “7 स्टार इमिग्रेशन” के संचालकों पूनम, दीपक और रियाज ने उसे सिंगापुर का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये ठग लिए।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने जनवरी से मार्च 2026 के बीच फर्जी IPA लेटर देकर उससे किस्तों में रकम ली। राम सिंह जब सिंगापुर पहुंचा तो वहां पता चला कि जिस कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही गई थी, वह फर्जी है। सिंगापुर के ICA विभाग ने उसे देश छोड़ने के निर्देश दिए।
भारत लौटने पर आरोपियों ने पैसे वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में अपने फोन बंद कर लिए। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।