Himachal Govt
Unaऊना महाविद्यालय में ABVP का धरना-प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापस लेने समेत पांच...

ऊना महाविद्यालय में ABVP का धरना-प्रदर्शन, फीस वृद्धि वापस लेने समेत पांच मांगें उठाईं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ऊना इकाई ने शुक्रवार को छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय ऊना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।

परिषद ने पांच प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं—

  • BBA और BCA संकाय में की गई फीस वृद्धि तुरंत वापस ली जाए।
  • कैंपस में फुल हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
  • BCA लैब को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।
  • सभी सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में एसी सुविधा दी जाए।
  • छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं।

इकाई अध्यक्ष सूर्य शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ऊना महाविद्यालय जिला मुख्यालय होने के कारण न केवल जिला भर बल्कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र यहां पढ़ने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुविधाओं के नाम पर छात्रों को केवल आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि फीस में लगातार वृद्धि की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों से आने वाले किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा का सपना लेकर महाविद्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में फीस वृद्धि उनके लिए गंभीर आर्थिक बोझ बन रही है। सूर्य शर्मा ने कहा कि शिक्षा कोई व्यापार नहीं है कि जब चाहा शुल्क बढ़ा दिया जाए। फीस बढ़ने से गरीब और प्रतिभाशाली छात्रों के सामने पढ़ाई छोड़ने की नौबत आ सकती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि यदि परिषद की मांगें पूरी होती हैं तो ऊना महाविद्यालय को प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिल सकती है। विशेषकर सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में एसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने से बाहर पढ़ने जाने वाले छात्र भी ऊना महाविद्यालय को प्राथमिकता दे सकते हैं। परिषद के अनुसार हाल के वर्षों में महाविद्यालय में छात्रों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है और संगठन छात्र संख्या बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

ABVP ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन छात्रों को लामबंद कर महाविद्यालय परिसर में बड़ा आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। परिषद ने दावा किया कि शुक्रवार के प्रदर्शन में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। संगठन ने महाविद्यालय प्रशासन से छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो

5 आरोपी गिरफ्तार, एक 30 बोर की अवैध पिस्तौल, 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस बरामद जालंधरः देहाती पुलिस ने...

Punjab News: दो बच्चों की मां ने ब्यास नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के काहनूवान ब्लॉक के गांव राजू बेला के पास जब दो बच्चों की मां प्रभजोत कौर ने...

बाथू में घर की तलाशी के दौरान 34 ग्राम भुक्की बरामद

नशे के खिलाफ अभियान के तहत टाहलीवाल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज ऊना,सुशील...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...