बरेलीः जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, ईंट-भट्ठे की एक दीवार गिर गई जिसमें कई मजदूर दब गए। घटना के बाद भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर दौड़ते हुए पहुंचे और हाथों से ईंट हटानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हजारों ईंट मजदूरों के ऊपर गिरी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
भट्ठे में ईंटों की दीवार गिरी, कई मजदूर व वाहन नीचे दबे, देखें वीडियो#breaking #break #VIDEO #viralvideo #TwitterDown #Encounter pic.twitter.com/NJUh9Q0fTn
— Encounter India (@Encounter_India) March 22, 2025
इधर, प्रशासन ने बरेली से SDRF की टीम रवाना भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। वहीं मलबे के अंदर 4 पहिया गाड़ी भी दब गई। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 5 मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली थी। मलबे में दबे 4 मजदूरों को सुरक्षित निकाला लिया गया, जबकि एक मजदूर की मौत हो गई। घायलों का इलाज के लिए मीरगंज सीएचसी में भर्ती करवा दिया गया है।