गुरदासपुर: पंजाब में आए दिन धमाके ब्लास्ट होने की घटनाएं सामने आ रही है। वही ताजा मामला गांव जैंतीपुर में शराब कारोबारी अमनदीप सिंह पप्पू जैनतीपुरिये के घर में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया और लोग घरों से बाहर आ गए।
घटना की सूचना खराब कारोबारी ने पुलिस को दे दी है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पप्पू जैनतीपुरिये की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। पप्पू जैनतीपुरिया माझे में शराब कारोबारी के नाम से काफी मशहूर है।
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें घटना के दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार नजर आ रहे हैं और इस दौरान वे अमनदीप के घर पर कुछ फेंकते हुए दिख रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
