Breaking Newsभाजपा ने इस दिग्गज नेता को बनाया राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार

भाजपा ने इस दिग्गज नेता को बनाया राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा ने हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि हाल ही में भारतीय चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी और राज्यसभा के लिए उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा के उपचुनाव के लिए दिनेश शर्मा के नाम पर अपनी स्वीकृति दी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट वरिष्ठ बीजेपी नेता हरद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी। बीजेपी राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में 26 जून को दिल्ली में निधन हो गया था।

आगरा के रहने वाले हरद्वार दुबे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। चुनाव आयोग (ECI) की अधिसूचना के अनुसार, उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर है। 6 सितंबर को नामांकन की जांच की जाएगी और उम्मीदवार 8 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। 15 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।

गौरतलब है कि दिनेश शर्मा सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में साल 2017 से 2022 के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। 12 जनवरी 1964 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्मे दिनेश शर्मा दो बार लखनऊ के मेयर भी रह चुके हैं। वो साल 2006 में पहली बार लखनऊ के मेयर चुने गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...