Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalभाजपा नेताओं का दावा, कुटलैहड़ से शिमला में भाजपा नेता भुट्टो के...

भाजपा नेताओं का दावा, कुटलैहड़ से शिमला में भाजपा नेता भुट्टो के नेतृत्व में जायेंगे 350 कार्यकर्ता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राज्य की सुक्खू सरकार के गोली कांड, लूटपाट,चिट्ठा, खनन में बीते दो वर्ष: बलराम बबलू

राज्य में अर्जिकता का माहौल, महंगाई भ्रष्टाचार के प्रदेश में बोलबाला:राज कुमार वर्मा,

ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व हिमाचल की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में गोलीकांड लाठीचार्ज हत्या, मारपीट का बोलबाला है। यह बात जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम बबलू व डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल के अध्यक्ष राज कुमार वर्मा ने कही। बलराम बबलू ने कहा कि इन्हीं आरोपों को लेकर भाजपा 27 मार्च को शिमला में विधानसभा के बाहर राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने जा रही है। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। खासकर पूरे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से 350 भाजपा कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए शिमला रवाना होंगे। बबलू ने कहा कि सरकार ने विकास कार्यों को ठप कर दिया है और जनकल्याणकारी योजनाओं में अनियमितताएं बढ़ी हैं। सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए 27 मार्च को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में इस प्रदर्शन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की आवाज को बुलंद करने का एक प्रयास है। भाजपा इस प्रदर्शन के जरिए जनता को यह संदेश देना चाहती है कि राज्य सरकार विफल हो चुकी है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा  कि कुटलैहड़ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो के नेतृत्व में 350 कार्य कर्ताओं का एक बड़ा जत्था शिमला में प्रस्तावित आंदोलन रैली में भाग लेने के लिए तैयार हो गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार एवं वरिष्ठ नेता बलराम बबलू के सहयोग से कार्यकर्ताओं को संगठित कर यह निर्णय लिया गया है।भाजपा नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में, पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रही है।

उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी और जनता की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। नेताओं ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार की नीतियों से त्रस्त है। कर्मचारी, किसान, व्यापारी और युवा सभी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा यह आंदोलन केवल भाजपा कार्यकर्ताओं का नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की आवाज़ है। सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया, जिससे आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। हम इस तानाशाही रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि कुटलैहड़ से भारी संख्या में कार्यकर्ता शिमला के लिए रवाना होंगे और इस आंदोलन को सफल बनाएंगे।

वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम बबलू ने कहा कि यह लड़ाई प्रदेश की जनता के हक की है, और भाजपा इसमें पूरी मजबूती से खड़ी है। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और कांग्रेस सरकार को उसकी विफलताओं का एहसास कराएं। रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और वे सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page