Girl in a jacket
HomeHimachalतीन राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ मिली बड़ी जीत

तीन राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ मिली बड़ी जीत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ मिली बड़ी जीत के लिए पार्टी हाई कमान को बधाई
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुमार पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और भाजपा नेता रामकुमार ने तीन राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ मिली बड़ी जीत के लिए पार्टी हाई कमान को बधाई दी है और उन्होंने इस पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह है वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है और अब यह तय हो गया है कि वर्ष 2024 में भाजपा पुणे प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारी थी लेकिन जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह जानकारी दिया हिमाचल की ही तरह इन दोनों राज्यों में भी कांग्रेस ने जनता से वही वायदे किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। लेकिन इसके ठीक विपरीत मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और जनता ने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान के सुशासन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रचंड बहुमत प्रदान किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भी बीते एक साल में कांग्रेस का असली चेहरा देख चुकी है और अब हिमाचल की जनता भी एक साल में कांग्रेस का असली चेहरा देख चुकी है। अगले साल लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को उसकी वादाखिलाफी का जवाब देगी। इस मौके पर जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया वा शामिन्हास, जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ,ऊना मंडल महामंत्री अशोक धीमान ,धर्मेंद्र राणा ,नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष विनोद पुरी ,उर्मिला चौधरी ,ममता कश्यप, सीमा दत्ता ,इंदुबाला ,ऊना मंडल  युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेंद्र दहल, खामोश जैतिक ,वरुण महन, कैप्टन चरण दास ,अंतरिक्ष शर्मा आकाश पुरी ,जसविंदर मोनू, शुभम सैनी ,धीरज चौधरी वा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -