Himachal Govt
Nationalबाइक सवारों ने युवक पर पेट्रोल डाल लगाई आग, इलाके में फैली...

बाइक सवारों ने युवक पर पेट्रोल डाल लगाई आग, इलाके में फैली सनसनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुंदरगढ़ः ओडिशा से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां, सुंदरगढ़ जिले में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा है। ये घटना लहुणीपाड़ा थाना क्षेत्र के गणिघषा गांव में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ मामला बताया जा रहा है।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार कान्हु चरण महांत शनिवार सुबह  पास के एक नाले की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो बाइकसवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद कान्हु चरण के शरीर पर पेट्रोल डाल दिया और इसके बाद आग लगा दी। आग लगने के बाद कान्हु चरण मदद के लिए चिल्लाने लगे।

कान्हु चरण की चीख सुनकर आसपास के कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां, फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कान्हु चरण की पत्नी आया बयान
कान्हु चरण की पत्नी मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि हमले के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद हो सकता है। कान्हू की पत्नी पद्मा महांता के अनुसार, उनकी जमीन पर उनके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर बिना अनुमति के एक पेट्रोल पंप लीज पर दे दिया था। इस मामले की जानकारी हासिल करने के लिए कान्हु चरण ने कथित तौर पर आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी।

पद्मा का कहना है कि आरटीआई आवेदन के बाद इस मामले को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसी जमीन और पेट्रोल पंप से जुड़े विवाद के कारण कान्हु चरण पर हमला किए जाने की आशंका परिवार ने जताई है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलने के बाद लहुणीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक माचिस की डिब्बी, पेट्रोल से भरी एक बोतल और एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। इन्हें जांच के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस अब घटना में शामिल कथित दो लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जमीन विवाद समेत घटना के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़:...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के बीओ व एक अन्य दलाल को विजिलेंस ने 22 हजार...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपा, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के लोगों को राहत देते हुए पठानकोट पुलिस ने गुम और चोरी हुए 100 से ज्यादा मोबाइल...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़: मनीमाजरा में गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के...