Girl in a jacket
HomeHimachalUnaबड़ी खबर : किडनी रैकेट मामले में डॉक्टर सहित 6 गिरफ्तार

बड़ी खबर : किडनी रैकेट मामले में डॉक्टर सहित 6 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विशाखापट्टनम:  पुलिस ने किडनी रैकेट मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 326 और 420 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में और आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है। पुलिस ने रविवार को कहा, उन्होंने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर परमेश्वर राव और बिचौलियों कामाराजू, श्रीनू, शेखर, एलिना और कोंडम्मा को गिरफ्तार किया है।

विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त त्रिविक्रम वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गिरोह वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे परिवारों को निशाना बना रहा था।पुलिस प्रमुख ने कहा कि शहर के तिरुमाला अस्पताल में किडनी (गुर्दे) की सर्जरी की गई। पुलिस जांच में पता चला कि हाल ही में विनय कुमार और वासुपल्ली श्रीनिवास राव के किडनी के दो ऑपरेशन हुए थे। इस रैकेट का खुलासा तब हुआ जब विशाखापट्टनम में वाम्बे कॉलोनी निवासी विनय कुमार ने पुलिस में शिकायत की जिसमें उसने बताया कि एक एजेंट ने उसे अपनी एक किडनी बेचने का लालच दिया था।

एजेंट ने विनय से वादा किया था कि उसके लिए उसे 8.5 लाख रुपये मिलेंगे। इसके बाद एक निजी अस्पताल में उसकी एक किडनी निकाली गई। उसे 16 दिसंबर 2022 को केवल 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया। रैकेट में डॉक्टरों की संलिप्तता पर पुलिस का फोकस था। किडनी की सर्जरी में दो डॉक्टरों की अहम भूमिका पाई गई। नरला वेंकटेश्वर राव पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है। किडनी रैकेट के मामले में उसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अवैध किडनी प्रत्यारोपण को गंभीरता से लेते हुए विशाखापट्टनम जिला प्रशासन ने शनिवार को तिरुमाला अस्पताल को सील कर दिया। अधिकारियों ने अस्पताल के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -