Rashifalबड़ी खबरः जल्द बंद होंगे 120 Primary स्कूल 

बड़ी खबरः जल्द बंद होंगे 120 Primary स्कूल 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिमाचलः प्रदेश में दो विद्यार्थी संख्या वाले 120 प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 117 स्कूलों को बंद करने के बाद सरकार नई कवायद में जुट गई है। 25 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग स्कूलों की जानकारी देगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देशों पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने दो विद्यार्थियों की संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों को चिह्नित कर लिया है।

प्रदेश भर में ऐसे 120 स्कूल हैं। इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान नए विद्यार्थियों ने दाखिले नहीं लिए हैं। कई विद्यार्थियों ने स्कूल भी बदल लिए हैं। ऐसे में सरकार ने इन स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यहां कार्यरत शिक्षकों को अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। कैबिनेट बैठक से स्कूलों को बंद करने की मंजूरी मिलने के बाद निदेशालय की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने बीते दिनों विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का फैसला सुनाते हुए दो विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों की भी सूची बनाने के निर्देश दिए थे। उधर, शिक्षा विभाग ने बीते दिनों बंद किए गए स्कूलों से शिक्षकों को अन्य स्कूलों में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीते दिनों ही प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के शून्य दाखिलों वाले 78 प्राइमरी और 39 मिडल स्कूलों को बंद किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...