Girl in a jacket
HomeHimachalविधायक के प्रयासों से 1 करोड़ 30 लाख से चकाचक होगी बंगाणा...

विधायक के प्रयासों से 1 करोड़ 30 लाख से चकाचक होगी बंगाणा तुतडू सड़क

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुआ टायरिंग का कार्य शुरू,आठ वर्ष केवल लगते रहे पैचवर्क,

पहले फेज में बंगाणा से जसाना तक पूरी सड़क पर होगी टायरिंग,आगे 5 किमी  पैचवर्क का कार्य हो चुका है पूरा,

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के प्रयासों से बंगाणा तुतडू सड़क के लिए 1 करोड़ 30 लाख की धनराशि सड़क के जीर्णोद्वार के लिए प्राप्त हुई ओर तुतडू सड़क 1 करोड़ 30 लाख से चकाचक होगी। पहले चरण में  बंगाणा से जसाना तक 4 किमी लंबाई बाली सड़क शुक्रबार पर सड़क को टायरिंग का कार्य शुरू हो चुका है। बताते चले कि बंगाणा से लेकर तुतडू तक उक्त सड़क की दर्दनीय दशा बन चुकी थी। और भारी बरसात होने के कारण सड़क पर बड़े बड़े गढ़े पड़ चुके थे। हालांकि वरसात खत्म होते ही स्थानीय बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने बंगाणा से जसाना तक सड़क के पुनः जीर्णोद्वार के लिए लाखों का धन मुहैया करवा दिया था। लेकिन सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू के आदेशानुसार क्रेशर बन्द होने के कारण उक्त सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया। और खड्डों में मिट्टी या फिर बजरी डाल कर भर दिया जाता था। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा क्रेशर खोले गए वैसे ही उक्त सड़क पर टायरिंग का कार्य शुरू हो गया। और पहले फेज पर बंगाणा से चार किमी यानी जसाना तक लाखों की लागत खर्च करके सड़क को चकाचक किया जाएगा और जसाना से तुतडू तक सड़क पर पेच वर्क पहले ही कर दिया है। 

बता दे कि उक्त सड़क पर भारी आवाजाही बनी हुई है। नादौन धर्मशाला कांगड़ा पालमपुर आदि शहरों से गाड़ियां चंडीगढ़ दिल्ली के लिए चलती है। लेकिन सड़क की दर्दनीय हालात पर चालकों को परेशानी होती आई है। गौर रहे 2012 में उक्त सड़क के जीर्णोद्धार पर करीव दस करोड़ की लागत खर्च हुई थी। और 2015 में उक्त सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। उसके बाद उक्त सड़क पर कोई टायरिग नहीं हुई। और केवल पेचवर्क से कार्य चलता रहा। लेकिन जब उक्त सड़क के हालात बिल्कुल दयनीय हो गए। इस सड़क का निर्माण कार्य होने से जनता की इस बड़ी समस्या का समाधान हो गया। 

क्रेशर बन्द होने की बजह से हुई देरी, 1,30 करोड़ से होगी सड़क चकाचक : एक्सईएन देवराज 

उपमण्डल बंगाणा के लोकनिवि के एक्सईएन देवराज भाटिया ने कहा कि बंगाणा तुतडू सड़क के सुधारी करण के लिए स्थानीय विधायक देवेन्द्र भुट्टो के प्रयासों से 1,30 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। बंगाणा तुतडू सड़क के सुधारी कर्ण के पर एक करोड़ 30 लाख की धनराशि खर्च की जा रही है। और जसाना से तुतडू सीमा सम्पर्क तक पैच वर्क कर दिए है। और बंगाणा से जसाना तक पूरी सड़क पर टायरिंग कार्य शुरू कर दिया है। ओर एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करके सड़क को चकाचक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रेशर बन्द होने की बजह से कार्य मे देरी हुई है। और क्रेशर खुलते ही सड़क के सुधारी करण का कार्य शुरू करवा दिया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -