HomeHimachalUnaनशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईटीआई भद्रकाली में जागरूकता शिविर आयोजित

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईटीआई भद्रकाली में जागरूकता शिविर आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना, सुशील पंडितः नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित की अध्यक्षता में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आईटीआई भद्रकाली में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से सावधान रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देनी चाहिए।
शिविर में डॉ. सुजाता कपिला ने नशे के सेवन से शरीर, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
योगाचार्य डॉ. बलदेव डोगरा ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया तथा स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग एवं शारीरिक व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी।
आईटीआई भद्रकाली की प्रधानाचार्य नीरज कुमारी ने जिला कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -