Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: हमलावरों ने घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, फैली दहशत, पीड़ितों ने...

Punjab News: हमलावरों ने घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, फैली दहशत, पीड़ितों ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के थाना डिवीजन नंबर-2 के अधीन आते इस्लामगंज इलाके में दो पक्षों के बीच हुई गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जबकि पूरी वारदात घर के एक सदस्य ने कैमरों में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार, किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवक एक परिवार के घर के बाहर पहुंचे और जमकर पथराव किया। हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे घर के शीशे और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

दूसरी ओर, पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

उधर, पुलिस अधिकारी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अभी अमृतसर आए हुए हैं और उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने इस दौरान किसी अन्य का नंबर देकर उनसे बात करने को कहा।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -