Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab दौरे पर पहुंचे Arvind Kejriwal, CM Mann का आया बयान, देखें...

Punjab दौरे पर पहुंचे Arvind Kejriwal, CM Mann का आया बयान, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः आम आदमी पार्टी संरक्षक अरविंद केजरीवाल 2 दिनों के पंजाब दौरे पर आए है। ऐसे में अगले 2 दिनों तक पंजाब में रहकर केजरीवाल ने रैलियां और बैठक करेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना के हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केजरीवाल का स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस एयरपोर्ट से लुधियाना और आसपास जिलों के लोगों को काफी लाभ होगा।

खासकर यहां से उड़ान भरने के बाद कनेक्टिंग फ्लाइटों के जरिए लोग बिना परेशानी अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। हालांकि उन्होंने एयरपोर्ट की फ्लाइट टाइमिंग में बदलाव की जरूरत भी बताई है, जिसके बारे में संबंधित अधिकारी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग भी उठाई, जिसके लिए पंजाब विधानसभा पहले ही मतदान कर चुकी है।

उन्होंने इस एयरपोर्ट के संचालन के लिए मंत्री संजीव अरोड़ा के प्रयासों का भी उल्लेख किया और कहा कि आरोप है कि अरोड़ा को ईडी ने सब्जी मामलें में गिरफ्तार किया है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि वे दो दिनों की यात्रा पर पंजाब आए हैं। वे यहां विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठकें करेंगे। केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में सरकार और भी मजबूत हुई है और लोगों को सरकारी योजनाओं से काफी संतुष्टि है।

 

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -