मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। अरबाज खान एक बार फिर से पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी शूरा खान ने आज प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में नन्ही परी के आने से परिवार में जश्न का माहौल है। हर कोई खुशी में झूम रहा है। अरबाज और शूरा को मम्मी-पापा बनने पर खूब सारी बधाईयां मिल रही हैं।
पापा बनकर बेहद खुश हैं अरबाज
अरबाज खान की पत्नी शूरा खान 4 अक्टूबर को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती हुई थी और आज 5 अक्टूबर को उन्होंने अपने नन्ही परी का स्वागत किया है। अरबाज पहले ही एक बेटे अरहान के पिता है। अब बेटी के पापा बनकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। शूरा से मिलने के लिए अरबाज के भाई सोहेल खान और बेटे अरहान भी अस्पताल में पहुंचे हैं। अस्पताल के बाहर सोहेल और अरहान स्पॉट भी हुए हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। घर में नन्ही परी के आने से पूरा खान-दान जश्न मना रहा है।
सलमान खान बने चाचा
सलमान खान अभी तक अपनी भतीजी से नहीं मिले हैं क्योंकि वो अपने फार्महाउस पर थे परंतु चाचा बनने की खबर मिलते ही वह अपने फार्महाउस पनवेल से निकल गए हैं और जल्द ही नन्ही परी से मिलेंगे और परिवार के साथ जश्न में शामिल होंगे। हाल ही में शूरा खान की गोदभराई हुई थी। शूरा के लैविश बेबी शॉवर में पूरा खान खानदान एक साथ छत के नीचे जश्न मनाता दिखा था। बेबी शॉवर सेरेमनी में अरबाज अपनी पत्नी के साथ ट्विनिंग करते हुए दिखे थे। दोनों ने येलो कलर का आउटफिट पहना था और जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी।
2 साल पहले की थी कपल ने शादी
अरबाज और शूरा के रिश्ते की अगर बात करें तो कुछ समय डेट करने के बाद कपल ने 2023 में इंटीमेट वेडिंग कर ली थी। अरबाज और शूरा की शादी में सिर्फ घरवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के 2 साल बाद अब अरबाज दूसरी बार पिता बने हैं। वो पहले से ही एक बेटे के पिता हैं और अब उनकी जिंदगी में एक नन्ही परी आ गई है।